Hanuman Chalisa

'स्मार्ट' कपड़ों को चार्ज करेगी नई कपड़ा आधारित बैटरी

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (18:29 IST)
न्यूयॉर्क। वैज्ञानिकों ने जीवाणुओं से चार्ज होने वाली पूरी तरह से कपड़ा आधारित एक बैटरी विकसित की है, जिससे भविष्य में ‘स्मार्ट’ कपड़े और पहनने वाले लचीले इलेक्ट्रॉनिक बनाए जा सकते हैं।
 
अमेरिका के बिंघम्टन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पूरी तरह से कपड़ा आधारित एक बॉयोबैटरी बनाई है, जो कागज आधारित माइक्रोबियन ईंधन सेल द्वारा पैदा की जाने वाली ऊर्जा के बराबर अधिकतम ऊर्जा पैदा करती है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि बार-बार खींचे और मोड़े जाने के बाद इन बॉयोबैटरियों ने ऊर्जा उत्पन्न करने की स्थाई क्षमता दिखाई।
 
विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर सियोखेयूं चोई ने कहा कि यह लचीले, मुड़ने योग्य ऊर्जा उत्पन्न करने वाला उपकरण कपड़ा आधारित बॉयोबैटरी के लिए मानकीकृत मंच तैयार कर सकता है और इसे भविष्य में पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक में समेकित किए जाने की संभावना है।
 
मानव शरीर से निकलने वाला पसीना जीवाणु संबंधी व्यवहार्यता को समर्थन करने के लिए संभावित ईंधन हो सकता है और यह माइक्रोबियल ईंधन सेल को लंबे समय तक चला सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख