फेसबुक ने न्यूजीलैंड के हमलावर का वीडियो और अकाउंट तुरंत हटाया

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (22:40 IST)
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि उसने न्यूजीलैंड में 2 मस्जिदों में हमला करने वाले संदिग्ध बंदूकधारी के लाइव वीडियो को तुरंत हटा दिया था। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि 28 वर्षीय बंदूकधारी ने नजदीक से लोगों को अंधाधुंध गोली मारते हुए लाइव स्ट्रीमिंग करने से पहले टि्वटर पर एक नस्लीय पोस्ट डाली थी।
 
सोशल नेटवर्किंग साइट ने कहा कि पुलिस ने लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के तुरंत बाद फेसबुक पर एक वीडियो के बारे में हमें सतर्क किया और हमने फौरन हमलावर के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट और वीडियो हटा दिए।

फेसबुक ने कहा कि हम जैसे ही जानकारी मिल रही है तो इस अपराध और बंदूकधारी की तारीफ या किसी तरह के समर्थन वाले पोस्ट भी हटा रहे हैं।
 
फेसबुक का लाइव वीडियो एक कैमरे से बनाया गया, जो ऐसा लगता है कि बंदूकधारी के शरीर पर लगा था। इसमें बिना दाढ़ी-मूंछ और छोटे बालों वाला व्यक्ति मध्य क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद की ओर जाता दिख रहा है। वह इमारत में घुसता है हर कमरे में जाकर लोगों पर लगातार गोलियां चलाता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद बरी, जानिए क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर, एम्स देवघर और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट जाएंगे पीड़ित परिवार

Amarnath Yatra : बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम मार्ग से अब भी निलंबित

मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला, साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपी बरी

अगला लेख