Hanuman Chalisa

Facebook का बड़ा फैसला, नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी पोस्ट पर चेतावनी संकेत

Webdunia
शनिवार, 27 जून 2020 (09:20 IST)
ऑकलैंड। फेसबुक ने कहा है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट सहित सभी नेताओं के 'समाचार की श्रेणी' में आने वाले उन सभी पोस्ट पर चेतावनी संकेत लगाएगा, जो उसके नियमों के विपरीत होंगे।
 
दरअसल फेसबुक पर नफरत फैलाने वाले भाषण और विभाजनकारी विमर्श का आरोप लगाते हुए बेन एंड जेरी तथा डोव जैसे ब्रांड देने वाली यूरोपीय कंपनी यूनिलीवर ने इस साल के अंत तक फेसबुक पर विज्ञापनों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी जिससे फेसबुक के शेयर 8 फीसदी से अधिक गिर गए। इस कंपनी के बाद कोका कोला ने भी कम से कम 30 दिन तक फेसबुक के बहिष्कार की घोषणा की थी।
ALSO READ: Jio platforms में जादू होल्डिंग्स के माध्यम से हिस्सेदारी खरीदेगा Facebook
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ट्रंप के कुछ विवादित पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि लोगों को नेताओं के जस के तस बयान सुनने का अधिकार है। इसके विपरीत ट्विटर ने इन बयानों पर चेतावनी संकेत लगाए थे।
 
ट्रंप के जिन पोस्ट पर ट्विटर ने चेतावनी संकेत लगाए हैं, शुक्रवार तक उन पर फेसबुक ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसकी ट्रंप के विरोधियों तथा फेसबुक के वर्तमान एवं पूर्व कर्मियों ने भी आलोचना की। लेकिन अब राष्ट्रपति अगर नियमों का उल्लंघन करने वाला कोई पोस्ट करेंगे तो फेसबुक उनसे आमना-सामना करने को तैयार है।
 
जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर नीतियों में बदलाव की घोषणा की। इसमें उन्होंने कहा कि जो नीतियां आज लागू कर रहे हैं, उनका उद्देश्य उन चुनौतियों से निपटना है जिनका आज हमारा देश सामना कर रहा है। जुकरबर्ग ने कहा कि सोशल नेटवर्क चुनाव संबंधी भ्रामक जानकारी से निपटने के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहा है। इसमें कहा गया कि फेसबुक मतदान के लिए हतोत्साहित करने वाले गलत दावों पर भी पाबंदी लगाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

पुणे में जहरीली शराब का कहर: तड़प-तड़प कर 13 लोगों ने गंवाई जान; आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान की दुविधा: अब्राहम अकॉर्ड्स से जुड़े या दूर रहे?

LIVE: पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 की मौत

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

अगला लेख