मोटापा! 25 साल से घर से बाहर नहीं निकली महिला...

Webdunia
सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (12:03 IST)
दुबई। दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद अब्दुलाति पिछले 25 वर्षों से अपने घर से बाहर  नहीं निकली है। वह न तो खुद की साफ-सफाई कर सकती है और न ही खुद खाना खा सकती है।
  
मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में रहने वाली 36 वर्षीय इमान का वजन 500 किलोग्राम है और मोटापे के कारण  वह बिस्तर पर करवट भी नहीं बदल सकती। खाना, कपड़े बदलना, शरीर की सफाई जैसे रोजमर्रा के  काम में उसकी मदद मां और बहन करती हैं। जब इमान जन्म हुआ था तो उसका वजन पांच किलोग्राम  था, जो सामान्य बच्चों से कहीं ज्यादा है।
 
चिकित्सकों ने इमान के बढ़े वजन के लिए उसकी 'ग्रंथियों में खराबी' को जिम्मेदार बताया है। जिसका  मतलब है कि सामान्य लोगों की तुलना में उसके शरीर में अधिक पानी रहता है। ग्यारह साल की उम्र  तक उसका वजन और मोटापा इतना बढ़ गया था कि वह खड़ी नहीं हो सकती थी और घुटनों के सहारे  रेंग कर अपना काम करती थी।
 
ग्यारह साल की उम्र में उसे ब्रेन स्ट्रोक का समना करना पड़ा जिसके बाद वह अपाहिज हो गई और उसे  स्कूल छोडना पड़ा। स्ट्रोक के बाद से इमान अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, वह अपने बिस्तर पर  रहती है और उसका वजन लगातार बढ़ रहा है। 
 
इमान का वजन अब 500 किलोग्राम हो चुका है और उसके परिवार ने उसकी तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट  कर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी से उसकी चिकित्सा में मदद करने की अपील की है।  परिवार को डर है कि काहिरा के मादी सैन्य अस्पताल में उपचार के बिना वह मर सकती हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

बिहार ने रचा इतिहास, देश में पहली बार मोबाइल से हुई ई-वोटिंग

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 16 जिंदा सांप

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा 1 दिन के लिए स्‍थगित, उत्तराखंड में भारी बारिश बनी बाधा

मध्यप्रदेश में हुआ कमाल, खेत-तालाब और अमृत सरोवर से 1.67 लाख हेक्टेयर से ज्‍यादा क्षेत्र में होगी सिंचाई

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान मची भगदड, 3 लोगों की मौत, 50 घायल

अगला लेख