Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्लेन में सबके सामने अंडरगार्मेंट सुखाया महिला ने

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्लेन में सबके सामने अंडरगार्मेंट सुखाया महिला ने
, बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (13:42 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लगभग हर रोज कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है जोकि देखने वालों को चौंका देता है। हाल ही में अंताल्या, तुर्की से मॉस्को जा रही एक फ्लाइट में महिला यात्री ने अपना अंडरवियर को सुखाने के लिए एक एयर कंडीशनर का सहारा लिया। यह सब यात्रियों से भरी फ्लाइट में हुआ और इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जोकि वायरल हो गया।
 
यह वायरल वीडियो यूराल एयरलाइन्स फ्लाइट का है जो टर्की के एंटेलिया से चलकर मॉस्को जा रही थी। वीडियो 14 फरवरी का है और इसे एक रूसी वेबसाइट 'The First Tula' ने  यूट्यूब पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने हाथ में अंडरगारमेंट लिया हुआ है और वह एसी से सुखाने की कोशिश कर रही हैं। 
 
महिला ने यह काम करीब बीस मिनट तक किया। वेबसाइट का कहना है कि 'एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सभी यात्री महिला की इस हरकत को देखकर काफी हैरान थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा।' उनका यह भी कहना था कि ऐसा करते समय महिला को जरा भी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई। 
 
प्लेन में ही मौजूद किसी यात्री ने इस वीडियो को शूट किया और एक रशियन वेवसाइट को भेज दिया। आश्चर्य की बात है कि ऐसा करते हुए ना किसी यात्री ने महिला को टोका और ना ही किसी ने आपत्ति जताई। सब लोग शांति से बैठकर महिला को ऐसा करते देखते रहे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश को राहत