Publish Date: Sat, 20 Jan 2018 (07:42 IST)
Updated Date: Sat, 20 Jan 2018 (07:48 IST)
गुवाहाटी। एयर इंडिया के नई दिल्ली से इम्फाल जा रहे विमान के लैंडिंग से पहले एक पक्षी के टकरा जाने के बाद विमान को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। विमान में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत 180 यात्री सवार थे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली-गुवाहाटी-इम्फाल फ्लाइट के शुक्रवार शाम को हवाई अड्डे पर उतरने से पहले ही विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिससे आगे की उड़ान स्थगित कर दी गई।
विमान में सवार इम्फाल जाने वाले करीब 70 यात्रियों को रात में ठहरने की व्यवस्था की गई है तथा शनिवार को उड़ान के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। (वार्ता)