कनाडा के फोर्ट मैकर्मे में भड़की आग

Webdunia
बुधवार, 4 मई 2016 (18:31 IST)
मॉन्ट्रियल। कनाडा के शहर फोर्ट मैकर्मे के 1 लाख निवासियों में से अधिकतर लोगों को इलाके में लगी भयानक आग के चलते शहर को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। अलबर्टा प्रांत में लोगों से अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए कहने की यह अब तक की सबसे बड़ी मुहिम है।
 
अलबर्टा इमर्जेंसी सर्विसेज ने बताया कि तेजी से बढ़ती आग के मद्देनजर पूरा फोर्ट मैकर्मे को अनिवार्य रूप से खाली करने के आदेश दिए गए हैं। हवाई अड्डा अब भी खुला हुआ है।
 
इमर्जेंसी सर्विसेज ने बताया कि यदि आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो मेडिकल सेवा लें। फोर्ट मैकर्मे के दक्षिण में सोमवार को लगी आग हवाओं के चलते शहर की ओर फैली और जल्द ही इसने मकानों को अपने दायरे में ले लिया।
 
घरों को खाली करने के नोटिस में कहा गया है कि धैर्य बनाए रखें, सुरक्षित वाहन चलाएं और आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें। स्थानीय मीडिया के अनुसार गैस स्टेशन में धमाके हुए हैं और कई घर पहले ही जलकर राख हो गए हैं। आसमान में गहरा काला धुआं छाया हुआ है। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब सीएम मान का अन्य राज्यों को पानी देने से साफ इंकार

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, 4 CM दावेदारों समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए चला था नाम, मंत्री तो बन ही गए

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

UP का 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट पेश, अनेक योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाया

अगला लेख