Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बैंकॉक में स्कूल बस में लगी भीषण आग, 25 की मौत

Advertiesment
thailand school bus
Thailand news in hindi : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक दिल दहला देने वाले हादसे में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस में आग लग गई। इस भयावह हादसे में बच्चों और शिक्षकों समेत 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। 
 
बताया जा रहा है कि बस बच्चों को लेकर स्कूल टूर पर जा रही थी। अचानक एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। 
 
थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने बताया कि बस में 44 बच्चे-टीचर सवार थे और वे सभी स्कूल की एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक के अयुत्थाया की ओर जा रहे थे।
 
सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें नजर आ रहा है कि बस जल रही है है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाईकोर्ट ने जग्गी वासुदेव से पूछा- आपकी बेटी शादीशुदा, दूसरों की बेटियों को क्यों बना रहे हैं संन्यासी