Publish Date: Tue, 01 Oct 2024 (12:16 IST)
Updated Date: Tue, 01 Oct 2024 (12:22 IST)
Israel vs Hezbollah : इजराइल की सेना (Israel defence force) लेबनान में सीमा से सटे गांवों में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इजराइल के इस ऑपरेशन से इजराइल और हिजबु्ल्लाह के बीच जंग तेज होने के आसार है।
IDF ने जमीनी हमलों के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि खुफिया एजेंसियों से मिली सटीक जानकारी के बाद दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाकों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है।
इजराइल ने अमेरिका की संघर्ष विराम की अपील को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। इससे मध्य पूर्व में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आने वाले समय में इस युद्ध का पूरी दुनिया पर असर पड़ सकता है। इजराइल 1978 से अब तक लेबनान पर 5 हमले कर चुका है। हालांकि वह लेबनान की जमीन के एक छोटे से हिस्से पर भी कब्जा करने में सफल नहीं हो सका।
2006 से दोनों टकराव से बच रहे थे : वर्ष 2006 से ही हिजबुल्ला और आईडीएफ दोनों ने सीधे टकराव से बचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन सात अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए भयानक हमलों ने स्थिति को बदल दिया। पिछले 2 माह में इजराइल ने हिजबुल्लाह नेतृत्व को पूरी तरह खत्म कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया, लेकिन पिछले सप्ताह लेबनान में किए गए इजराइली हमलों में आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला के सात उच्च पदस्थ कमांडर और अधिकारी मारे गए, जिनमें समूह का प्रमुख हसन नसरल्ला भी शामिल था।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें