आखिर थाइलैंड और कंबोडिया में क्यों हो रही है जंग, क्या है विवाद की वजह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (19:24 IST)
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच आज सुबह सीमा पर गोलाबारी हुई है।  थाईलैंड और कंबोडिया में चल रहा सीमा विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया जिसमें थाईलैंड के 9 नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बौद्ध् धर्म बहुसंख्यक वाले इन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। चीन और मलेशिया ने दोनों देशों से आपसी तनाव घटाने का आग्रह किया है।
ALSO READ: POCSO कानून में बदलाव की मांग, क्या 18 से घटाकर 16 होगी सहमति से संबंध बनाने की वै‍धानिक उम्र, SC से किसने की सिफारिश
देर शाम तक दोनों देशों के सीमांत इलाकों में रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।‘बैंकाक पोस्ट’ ने जानकारी दी है कि कंबोडिया के हमले में एक बच्चे सहित नौ थाई नागरिकों मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए जबकि कंबोडिया में हताहतों की जानकारी नहीं मिल सकी। रायल थाई आर्मी के हवाले से बताया गया कि कंबोडिया की सेना ने रॉकेट दागे और आम लोगों को निशाना बनाया। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए थाईलैंड ने सीमाई इलाकों में एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात कर दिए। थाई वायुसेना ने भी दो कंबोडियाई इलाके में बमबारी की। थाई शासन ने कंबोडिया गए अपने नागरिकों को फौरन देश वापसी का आदेश दिया है।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से थाईलैंड और कंबोडियाई सैनिकों के बीच झड़पों को रोकने के लिए 'तत्काल बैठक' बुलाने का अनुरोध किया। श्री मानेत ने कहा कि थाईलैंड के गंभीर हमले के चलते क्षेत्र में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने थाईलैंड पर सीमावर्ती क्षेत्रों में कंबोडियाई इलाकों पर ‘बिना उकसावे , पूर्वनियोजित और जानबूझकर हमले’ करने का आरोप लगाया है।
ALSO READ: PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता
कंबोडिया के प्रमुख मीडिया ‘खमेर टाइम्स’ ने सेना के हवाले से बताया कि देश के ओड्डार मींचे प्रांत में ता मोआन थॉम मंदिर और ता क्रा बेई मंदिर इलाकों सहित दूसरे प्रांतों में सेनाएं देश की रक्षा कर रही है। कंबोडियन-थाई सशस्त्र संघर्ष ता मोआन थॉम मंदिर से प्रारंभ हुआ, जो जल्द ही कंबोडियन-थाई सीमा के साथ अन्य युद्धक्षेत्रों तक फैल गया। कंबोडिया का आरोप है कि यह लड़ाई तब शुरू हुई जब थाई पक्ष ने ता मोआन थॉम मंदिर पर गोलाबारी की।  इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

चुनाव आयोग की धोखाधड़ी के 100 फीसदी सबूत, राहुल गांधी के आरोप पर क्या कहा EC ने

भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील की मुख्य बातें, जानिए किस क्षेत्र को मिलेगा कितना फायदा

1,400 रुपए टूटा सोना, चांदी में 3,000 रुपए की गिरावट

POCSO कानून में बदलाव की मांग, क्या 18 से घटाकर 16 होगी सहमति से संबंध बनाने की वै‍धानिक उम्र, SC से किसने की सिफारिश

Maharashtra : दही हांडी उत्सव से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, 1.5 लाख 'गोविंदाओं' का होगा बीमा, जानिए क्‍या है योजना...

अगला लेख