ट्रंप पर हमले के बाद फिर गोलियों से दहला अमेरिका, नाइट क्लब में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 14 जुलाई 2024 (22:43 IST)
डोनाल्ड ट्रंप की रैली में फायरिंग के बाद अमेरिका में गोलीबारी का एक नया मामला सामने आया है। शनिवार देर रात को बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। बर्मिंघम पुलिस के अनुसार 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के नाइट क्लब में रात 11 बजे कई एक शख्स ने जमकर गोलीबारी की।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला, क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?

बर्मिंघम पुलिस विभाग के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने एक वीडियो में जानकारी दी है कि अधिकारियों ने 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के 3400 ब्लॉक पर एक नाइट क्लब के बाहर कई लोगों को गोली मारे जाने की सूचना पर रात 11 बजे के बाद तुरंत कार्रवाई की।
 
बर्मिंघम फायर एंड रेस्क्यू कर्मियों को नाइट क्लब के पास एक फुटपाथ पर एक व्यक्ति और क्लब के अंदर दो महिलाओं की लाशें मिलीं। बर्मिंघम अस्पताल में करीब नौ लोगों का इलाज चल रहा है। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने सड़क से नाइट क्लब में फायरिंग की है।
पुलिस ने कहा कि नाइट क्लब के अंदर दो महिलाएं और फुटपाथ पर एक शख्स के शव मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। 

शहर में एक घर के बाहर हुई गोलीबारी में एक छोटे बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। अलबामा में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसियां 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाला एक फुट लंबा पाइप, जेल में मचा हड़कंप

ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 151 सांसदों व विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ दर्ज हैं अपराध के मामले

चीन में काटा जाता है प्राइवेट पार्ट, कोरिया में गोली, इराक में मारे जाते हैं पत्थर, रेप के दोषी को इन देशों में दी जाती है खौफनाक सजा

भारत बंद का एक नजारा यह भी, पटना में पुलिसकर्मियों ने SDO को पीटा (Video)

चंपई की चाल, झारखंड विधानसभा चुनाव में किसको पहुंचाएंगी फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी किए एकीकृत सहायक नियम

कोलकाता रेप-मर्डर केस में ममता सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों के विरोध के बाद नए प्रिंसिपल सहित 3 अधिकारी बर्खास्त

MP : रतलाम के स्‍कूल में लहराया पाकिस्‍तानी झंडा, ABVP ने की कार्रवाई की मांग

आंध्रप्रदेश में फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

Paytm अपना फिल्म टिकट कारोबार Zomato को 2048 करोड़ रुपए में बेचेगी

अगला लेख