वॉशिंगटन के मॉल में भारी गोलीबारी, 4 की मौत

Webdunia
शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (10:01 IST)
लॉस एंजिल्स। वॉशिंगटन के एक मॉल में शनिवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में कम से कम एक व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसे हिस्पैनिक पुरुष बताया जा रहा है। 
 
 
 
सार्जेंट मार्क फ्रांसिस ने सिएटल से करीब 100 किमी उत्तर में बर्लिंगटन के कास्केड मॉल में हुई गोलीबारी के बारे में बताया कि पुलिस कम से कम एक हमलावर की तलाश कर रही है और मॉल के स्टोरों की तलाश कर रही है।
 
वॉशिंगटन स्टेट पेट्रोल के प्रवक्ता फ्रांसिस ने ट्वीट किया कि मॉल में गोलीबारी में 4 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए या गया। हमलावरों या हमलावर के बारे में पता नहीं है। संभवत: एक ही हमलावर था। पुलिस अब मॉल को खाली करा रही है। संदिग्ध हमलावर को पुलिस के पहुंचने से पहले मॉल से निकलकर इंटरस्टेट 5 राजमार्ग की ओर जाते देखा गया था।
 
उन्होंने कहा कि हम हमलावर की तलाश कर रहे हैं और सभी सुरागों को जांच रहे हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार हमलावर (स्थानीय समयानुसार शुक्रवार) शाम करीब 7 बजे यहां के एक स्टोर मैकेज के जरिए मॉल में घुसा था। 
 
स्थानीय पुलिस ने हमलावर की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई है तथा वह दुबला पतला था। उसके काले बेतरतीब बाल थे और उसने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। फ्रांसिस ने बताया कि हमलावर एक हिस्पैनिक पुरुष था। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्विटर
 
Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...

Corona के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी अब भी जरूरी

अगला लेख