Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 9 की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

हमें फॉलो करें अमेरिकी शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 9 की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
, रविवार, 7 मई 2023 (08:25 IST)
Firing in US shopping mall : अमेरिका (USA news) के टेक्सास में स्थित एलन प्रीमियम आउटलेट नामक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 9 लोगों की मौत हो गई। हमले में कई लोग घायल हो गए, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया।
 
कॉलिन काउंटी के प्रमुख अधिकारी (शेरिफ) के कार्यालय ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है। एलन पुलिस विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लोगों से क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है।
 
सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में लोगों को एक शॉपिंग मॉल के सामने पार्किंग से भागते हुए देखा गया है। बैकग्राउंड में तेज पॉपिंग की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
 
बताया जा रहा है कि बंदूकधारी अकेले ही था, और उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से मॉल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में हर साल करीब 40,000 लोग गोलीबारी में मारे जाते हैं। कई बार लोग अपनी जान अपनी ही बंदूक से लेते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी बंदूक से होने वाली हिंसा को एक 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट' बता चुके हैं। बाइडन के अनुसार, इसकी कीमत अमेरिका को न केवल अपने नागरिकों की जान की कीमत चुकाकर अदा करनी पड़ती है बल्कि हर साल अनुमानित 280 अरब डॉलर का नुकसान भी उठाना पड़ता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होमी भाभा की मौत परमाणु कार्यक्रम रोकने की साजिश या हादसा थी?