अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, दो की मौत, 17 घायल

Webdunia
बुधवार, 24 जनवरी 2018 (09:45 IST)
बेंटन। केंतुकी के ग्रामीण इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में भीड़ से भरे हॉल में 15 वर्षीय एक छात्र के अचानक गोलीबारी करने से उसके दो सहपाठियों की मौत हो गई और कई विद्यार्थी घायल हो गए।
 
छात्रा अलेक्जेंड्रिया कैपोरली ने कहा, 'वह दृढ़ था और उसे पता था कि वह क्या कर रहा है।' उसने कहा, 'वह एक के बाद एक गोली चलाता गया।'
 
पुलिस ने संदिग्ध को मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
 
केंतुकी स्टेट पुलिस के लेफ्टिनेंट माइकल वेब ने बताया कि जांचकर्ता उसके (संदिग्ध के) घर एवं उसकी पृष्ठभूमि के संबंध में जांच कर रहे हैं। शेरिफ विभाग ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। 
 
मार्शल काउंटी हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 को गोली लगी और पांच अन्य लोगों को चोटे आईं हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

उफान पर नदियां, सड़कें लबालब, जानिए कहां कैसा है मौसम?

मध्यप्रदेश में दुकानों और कारखानों में नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी महिलाएं

अमरनाथ यात्रा : पहलगाम जा रही 4 बसों में टक्कर, 36 तीर्थयात्री घायल

मेरठ में नगर पालिका कार्यालय में घुसी भैंस, आधे घंटे तक मचाया उत्पात

अमरनाथ यात्रा पयार्वरण में नया मंत्र, बोल बम, यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त रखेंगे हम

अगला लेख