भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार में बाढ़, 600 लोगों की मौत, 2.5 करोड़ प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 27 जुलाई 2019 (17:08 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार में मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ से तकरीबन 600 लोगों की मौत हो गई और 2.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। भारत में 3 सबसे ज्‍यादा प्रभावित राज्यों असम, बिहार और उत्तर प्रदेश में यूनिसेफ राज्य सरकारों के साथ मिलकर योजना और समन्वय समर्थन प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि 5 लाख से अधिक लोग विस्थापित भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 600 लोग मानसून संबंधी घटनाओं में मारे गए हैं। हक ने कहा कि मानवीय मदद मुहैया कराने वाले संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों के अनुसार भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार में मूसलधार बारिश के चलते आई बाढ़ से 2.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 5 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए।

भारत में 3 सबसे ज्‍यादा प्रभावित राज्यों असम, बिहार और उत्तर प्रदेश में यूनिसेफ राज्य सरकारों के साथ मिलकर योजना और समन्वय समर्थन प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और रेलवे के कारण कई इलाकों में पहुंच अब भी संभव नहीं है। बच्चों के लिए सबसे बड़ी जरूरत साफ पानी, बीमारियां फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता संबंधी चीजों की आपूर्ति, खाद्य पदार्थों की आपूर्ति और विस्थापन केन्द्रों में बच्चों के खेलने के लिए साफ स्थान है।

भारत में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिनमें 43 लाख बच्चे हैं। स्थिति के बिगड़ने से इन आंकड़ों के बढ़ने की आशंका है। अकेले असम में बाढ़ से करीब 2000 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख