थाईलैंड में बाढ़, 14 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 6 दिसंबर 2016 (12:46 IST)
बैंकॉक। मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से दक्षिणी थाईलैंड में 14 लोगों की मौत हो गई। सरकार की ओर से आज कहा गया कि प्रशासन ने यहां के ज्यादातर हिस्सों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है।
 
दक्षिणी थाईलैंड के मध्य हिस्सों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच लोकप्रिय स्थान क्रबी और कोह समुई द्वीप पर पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश की वजह से कुछ विमान सेवाएं और नौका सेवाएं प्रभावित हुईं।
 
गृह मंत्रालय ने ताजा जानकारी में कहा कि बारिश से 88 जिलों के 5,82,343 लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है।
 
वक्तव्य के मुताबिक कि तीन लोग जख्मी हैं, जबकि एक व्यक्ति लापता है। दक्षिण के 11 प्रांतों को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत इन क्षेत्रों के लिए और अधिक आपातकालीन सरकारी सहायता और संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे। रेलवे पटरियों पर पानी भरने के कारण दक्षिण के नखोन सी थम्मारात प्रांत में रेल सेवाएं रोक दी गईं।
 
देश में साल के इस समय भारी बारिश होना असामान्य है। थाईलैंड के ज्यादातर क्षेत्रों में नवंबर की शुरआत में ठंडा और शुष्क मौसम रहता है। इस समय यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं जो देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। (भाषा) 
 
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख