Dubai Floods: क्या Cloud Seeding है वजह, कुछ ही घंटों में क्यों डूब गया दुबई?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (09:40 IST)
social media photo
Floods in Dubai : दुनिया में जहां कई देशों और राज्यों में गर्मी तेवर दिखा रही है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates), ओमान (Oman) और बहरीन (Bahrain) में लोग भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। दुबई बाढ से जूझ रहा है।  दिलचस्प है कि ये वो इलाके हैं जो अपने सूखे रेगिस्तानों और चिलचिलाती गर्मी के लिए जाने जाते हैं।
क्या यह ग्लोबल वॉर्मिग का है असर : संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और ओमान में इतनी बारिश हुई क्यों. इसके कई कारण हैं. इसकी वजह एक बड़ा तूफ़ान है जो अरब पेनिनसुला यानी अरब प्रायद्वीप से ओमान की खाड़ी की ओर जा रहा था। इसी मौसमी चक्र के कारण हवाएं नमी से भारी बादलों को ओमान और दक्षिण पूर्व ईरान की ओर भी ले गईं और वहां भी भारी बारिश हुई।  मौसम के जानकार ग्लोबल वॉर्मिग को भी इस extreme weather event यानी चरम मौसमी घटना की वजह मान रहे हैं जो आने वाले दिनों में और बढ़ेंगी।

बारिश का हाहाकार : तेल की दौलत से बने ईंट कंक्रीट के इस आधुनिक जंगल की सड़कों, गलियों से पानी ऐसे बहने लगा जैसे नदी बहती है। सड़कों पर चल रही बेशकीमती और आधुनिक गाड़ियां पानी में डूबने उतराने लगीं। दुबई में कुछ ही घंटों के अंदर इतना पानी बरस गया जितना डेढ़ साल में बहता है। मंगलवार को 142 मिलीमीटर बारिश दुबई में दर्ज की गई जबकि साल भर में औसतन 95 मिलीमीटर बारिश ही मुश्किल से यहां हो पाती है। UAE के अल-आइन अमीरात में तो सबसे ज़्यादा 250 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी से अंदाज़ा लग सकता है कि कितना पानी अचानक बरस गया।
Edited By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

अगला लेख