पाकिस्तान में बाढ़, 31 लोग मरे

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2016 (12:22 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में आई भीषण बाढ़ के कारण कुल 31 लोगों की मौत हो गई तथा बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।
file photo
पाकिस्तानी अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सोमवार को बताया कि बाढ़ की चपेट में आकर 31 लोगों की मौत हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।
    
चित्राल के मेयर मगफिरत हुसैन ने बताया कि बाढ़ के कारण रविवार रात एक मस्जिद और 30 से अधिक मकान बह गए। मरने वालों में मस्जिद में नमाज अदा करने आए 10 लोग भी शामिल हैं। चित्राल नदी में बाढ़ आने के कारण आसपास के सभी इलाकों में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी बारिश जारी रहने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख