महज सांस लेने से फैल सकता है फ्लू

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (19:37 IST)
वॉशिंगटन। एक नए अध्ययन के मुताबिक हम महज सांस लेकर दूसरों को अपने फ्लू से संक्रमित कर सकते हैं। यह आम धारणा के उलट है कि संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींकों के संपर्क में आने पर ही लोग इंफ्लूएंजा विषाणु का शिकार बनते हैं।
 
 
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के प्रोफेसर डोनाल्ड मिल्टन ने कहा कि हमें पता चला कि फ्लू के मामलों में पीड़ित व्यक्ति के खांसी या छींक के बिना महज सांस लेने से ही संक्रामक विषाणु हवा में फैला सकता है।
 
मुख्य अध्ययनकर्ता ने कहा कि फ्लू से ग्रस्त लोग बीमारी के शुरुआती दिनों में भले ही खांस न रहे हों लेकिन संक्रामक एयरोसोल (लंबे समय तक हवा में बने रहने वाली बूंदें) पैदा करते हैं।
 
इसलिए इंफ्लूएंजा से ग्रस्त व्यक्ति को घर में ही रहना चाहिए, कार्यस्थल पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि उससे दूसरों में संक्रमण फैल सकता है। यह अध्ययन 'प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

महाकुंभ भगदड़ में मध्यप्रदेश के मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 4 लाख की मदद, अब तक 5 की मौत

क्या अब सीबीआई करेगी महाकुंभ भगदड़ की जांच?

झूंसी का 'सच' क्यों छिपा रहा है कुंभ प्रशासन? प्रयागराज महाकुंभ की दूसरी भगदड़ का खुलासा!

LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित

अगला लेख