अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का निधन

Webdunia
बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (10:40 IST)
वॉशिंगटन/ ह्यूस्टन। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति की मां बारबरा पियर्स बुश का निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थी। ह्यूस्टन में अपने घर में जब उन्होंने अंतिम सांस ली तो उनके साथ उनके पति पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश और बेटा एवं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे।
 
उनके पति के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पारिवारिक साक्षरता की पुरजोर समर्थक रहीं बारबरा पियर्स बुश का 92 वर्ष की आयु में मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 को निधन हो गया। बुश और बारबरा ने 73 साल पहले शादी की थी।
 
वे 16 साल की उम्र में पहली बार बुश से मिली थीं और उस समय वे स्कूल में पढ़ती थीं। उन्होंने वर्ष 1945 में शादी की, जब नौसैन्य अधिकारी बुश छुट्टी लेकर आए। बयान में कहा गया है कि अंतिम संस्कार के बारे में जल्द से जल्द घोषणा की जाएगी। उनके परिवार में पति, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश समेत 5 बच्चे और उनका भाई स्कॉट पियर्स, 17 नाती-पोते और 7 पड़पोते-पड़पोतियां हैं। पिछले कुछ वर्षों से वे फेफड़ों से संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ने कहा कि एक पत्नी, मां, दादी-नानी, सैन्य अधिकारी की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला के रूप में बारबरा बुश अमेरिकी परिवार की समर्थक थीं। एक अन्य बयान में ट्रंप ने कहा कि पूर्व प्रथम महिला को व्हाइट हाउस, राष्ट्रपति पद और अमेरिका में एकता एवं गरिमा लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मेलानिया ट्रंप ने भी बारबरा बुश के निधन पर शोक जताया है।
 
न्यूयॉर्क निवासी बारबरा बुश 1989 में प्रथम महिला बनीं, जब उनके पति को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया। वे 1993 तक प्रथम महिला रहीं। इसके बाद उनका बेटा जॉर्ज डब्ल्यू. बुश भी वर्ष 2001 से 2009 तक अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर रहा।
 
जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी 'प्रिय मां' का निधन हो गया है और परिवार को उनकी कमी खलेगी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ने कहा कि वे जनता की सेवा में समर्पित परिवार का स्तंभ थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पहलगाम आतंकी हमला, पीएम मोदी सऊदी अरब दौरा छोड़ दिल्ली लौटे, एयरपोर्ट पर ली बैठक

पहलगाम आतंकी हमले पर ट्रंप का भारत को समर्थन, जानिए क्या कहा?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति करेंगे ताजमहल का दीदार, बुधवार सुबह 9.30 बजे स्पेशल विमान से आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे

Pahalgam में 5 से 6 आतंकियों ने चुन-चुनकर चलाईं गोलियां, लोगों ने कहा- लेना होगा पुलवामा जैसा बदला

Pahalgam attack : नहीं सुना पाए इस्लाम की आयत तो पिता को किया गोलियों से छलनी, बदहवास बेटी ने बयां किया खौफनाक मंजर

अगला लेख