पूर्व जापानी प्रधानमंत्री आबे टोकियो के विवादित स्मारक गए, युद्ध में मारे गए लोगों को किया याद

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (10:21 IST)
टोकियो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि वे शनिवार को 'यासूकूनी स्मारक' गए थे। यह ऐसा स्थान है जिसे पड़ोसी मुल्क चीन और दक्षिण तथा उत्तर कोरिया युद्धकाल की आक्रामकता का प्रतीक मानते हैं। आबे ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। हाल ही में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले आबे की 7 वर्ष में यहां की यह पहली यात्रा है। 
 
उन्होंने कहा कि वे शनिवार को स्मारक गए और युद्ध में मारे गए लोगों को याद किया। चीन इसे विवादित मानता है, क्योंकि यह द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए लाखों जापानियों सहित युद्धअपराध के दोषी ठहराए गए लोगों के सम्मान का प्रतीक है। माना जा रहा है कि चीन और दक्षिण तथा उत्तर कोरिया इस यात्रा पर कड़ी आपत्ति जताएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से संपर्क में है IT मंत्रालय

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

ममता बनर्जी ने शुरू किया 'भाषा आंदोलन', बोलीं- मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन भाषा छीनने की इजाजत नहीं दूंगी

झारखंड लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने वाला पहला राज्य, हेमंत सोरेन के हाथों में नन्हों का भविष्य उज्ज्वल

UP के ऊर्जा मंत्री का सनसनीखेज आरोप, बोले- मेरी सुपारी लेने वालों में शामिल हैं ये लोग

अगला लेख