Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रांस को मिला पहला Gay PM, नाम है गेब्रियल अटाल,उम्र सिर्फ 34 साल

हमें फॉलो करें Gabriel Attal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 10 जनवरी 2024 (19:03 IST)
Photo : twitter account
Gabriel Attal : इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को 34 वर्षीय ब्रियल अटाल को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। गेब्रियल अटाल फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री होंगे। अटाल खुद को सार्वजनिक तौर पर गे बता चुके हैं। गेब्रियल अटाल इससे पहले शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

शिक्षा मंत्री थे गेब्रियल अटाल : बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को 34 साल के शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटाल को अपना नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। गेब्रियल अटाल की गिनती मैक्रों के करीबी सहयोगियों में होती है। गेब्रियल अटाल ने कोविड महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता के रूप में उभरे थे जिसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया दिया गया था। गेब्रियल अटाल सबसे युवा प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ खुले तौर पर गे होने वाले पहले पीएम भी होंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के पहले क्‍यों लिया से फैसला : फ्रांसीसी मीडिया मुताबिक मैक्रों यूरोपीय संसद चुनावों से पहले अपने दूसरे जनादेश में नई जान फूंकना चाहते हैं। इसके चलते एलिजाबेथ को हटाकर नए प्रधानमंत्री चेहरे को मौका दिया गया है। दरअसल, मैक्रों के एक बार फिर फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मई 2022 में एलिजाबेथ को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वह लगभग दो साल तक इस पद पर थीं। इस पद पर पहुंचने वाली वह फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं। लेकिन इमिग्रेशन के मुद्दे पर उनके फैसलों के चलते राजनीतिक तनाव बढ़ने लगा और इसलिए उन्हें इस्तीफा देना पड़ा
Edited By : Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं, 30 लाख करोड़ डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था