सबसे बड़े आकाशगंगा समूह का पता चला

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2016 (17:37 IST)
बोस्टन। खगोलविदों ने एक विशाल आकाशगंगा समूह का पता लगाया है, जो हमारे मिल्की वे से 1,000 गुना बड़ा है और जो बिग बैंग के बाद केवल 3.8 अरब वर्ष पहले अस्तित्व में आया था। बिग बैंग के लाखों वर्ष बाद अस्तित्व में आए ब्रह्मांड में शुरुआत में ठोस और गैसों का बेतरतीब मिश्रण था।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की आकाशगंगाओं के एक विशाल आकाशगंगा समूह का रूप अख्तियार करने में कई और अरब वर्ष लगेंगे। मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी), मिसौरी विश्वविद्यालय और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के खगोलविदों ने आईडीसीएस 1426 का पता लगाया है, जो अब तक खोजे गए आकाशगंगाओं के समूह में सबसे अधिक विशाल है।

पृथ्वी से करीब 10 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित इस आकाशगंगा समूह में हजारों आकाशगंगाएं शामिल हैं और यह महासंरचना सूर्य से ढाई लाख अरब गुना बड़ी है और हमारे मिल्की वे आकाशगंगा से 10,000 गुना बड़ी है। इस खोज का प्रकाशन 'एस्ट्रोफिजिकल जर्नल' में किया गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

दीक्षा और पिंडदान के समय भावुक नजर आईं ममता कुलकर्णी

मैं एकमात्र जादूगर हूं, जो मुफ्त बिजली दे सकता है : अरविंद केजरीवाल

सोना ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पहली बार 83 हजार के पार

भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए तैयार, बशर्ते...

सांसद संजय सिंह ने कोर्ट से कहा- मुख्‍यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलूंगा

सभी देखें

नवीनतम

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

Delhi election 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए BJP के संकल्प पत्र का पार्ट-3, शाह बोले केजरीवाल ने स्कूलों, मंदिरों, गुरुद्वारों को भी ठेके पर दिया

भाव 2025 में भारत की शानदार सांस्कृतिक धरोहर की प्रस्तुति

बड़ी खबर, हमास ने इजराइल की 4 महिला सैनिकों को रिहा किया

Republic Day 2025 : 26 जनवरी पर क्यों और कैसे दी जाती है 21 तोपों की सलामी?