12.85 करोड़ से ज्यादा वोटर, 5,121 उम्मीदवार, 6,50,000 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, ऐसे होंगे पाकिस्तान के आम चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (18:01 IST)
पाकिस्तान में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। देश में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए 2 बम विस्फोटों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए।
 
‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें पुलिस, नागरिक सशस्त्र बल और सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं। मतदान गुरुवार की सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।
 
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार कुल 12,85,85,760 पंजीकृत मतदाता वोट देने के पात्र हैं।नेशनल असेंबली की सीट के लिए 5,121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 4,807 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
 
चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12,695 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12,123 पुरुष, 570 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
 
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के एक अधिकारी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी, जिन्हें पहले से ही मजिस्ट्रेट की विशेष शक्तियां दी गई हैं, पुलिस और सैन्यकर्मियों की सुरक्षा में मतदान सामग्री को मतदान केंद्रों तक ले जाएंगे।
 
कहां कितने मतदाता : ईसीपी के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सबसे अधिक 7,32,07,896 पंजीकृत मतदाता हैं, इसके बाद सिंध में 2,69,94,769, खैबर पख्तूनख्वा में 2,19,28,119, बलूचिस्तान में 53,71,947 और राजधानी इस्लामाबाद में 10,83,029 मतदाता हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार ईसीपी ने देशभर में 9,07,675 मतदान केंद्र स्थापित किये हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं के लिए 25,320, महिलाओं के लिए 23,952 और अन्य 41,403 मिश्रित मतदान केंद्र शामिल हैं।
 
ईसीपी के अनुसार 44,000 मतदान केंद्र सामान्य हैं जबकि 29,985 को संवेदनशील और 16,766 को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है।
 
बंद नहीं रहेगा इंटरनेट : आतंकवादी समूहों की ओर से हमलों के खतरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। दूरसंचार नियामक, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि चुनाव के दिन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। पीटीए ने कहा कि मतदान के दिन लोगों के लिए इंटरनेट सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद काट रहा डॉन प्रकाश पांडे बना प्रकाशानंद गिरि!

चीन में ‘यागी’ का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 लाख लोगों को किया रेस्क्यू

किसान बढ़ाएंगे भाजपा की मुश्किल, 15 सितंबर को उचाना में महापंचायत

6 देश जहां खुलेआम चलता है देह व्यापार, विज्ञापन देकर कस्टमर बुलाती हैं सेक्स वर्कर

उच्च न्यायालयों में 62 हजार केस लंबित, 30 साल से ज्‍यादा पुराने हैं मामले

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व IAS पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया सेवा से मुक्त

हां, हमने कारगिल में भारत के साथ युद्ध किया, पाक सेनाध्यक्ष जनरल मुनीर ने स्वीकारा

देवेंद्र फडणवीस का जयंत पाटिल पर पलटवार, बोले- शिवाजी महाराज को लुटेरा कहना बर्दाश्त नहीं

अंबानी परिवार में विराजे गणपति, धूमधाम से हुआ स्वागत

Haryana : पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा से दिया इस्तीफा, टिकट न मिलने पर जताई निराशा

अगला लेख