जिराफ पर मंडरा रहा है विलुप्त होने का खतरा

Webdunia
गुरुवार, 8 दिसंबर 2016 (16:00 IST)
वॉशिंगटन। जीव वैज्ञानिकों का कहना है कि थलीय पशुओं में सबसे लंबे जानवर जिराफ पर अब विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। जिराफ को विलुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में डाला गया है।
पिछले सिर्फ 30 वर्षों में जिराफ की संख्या लगभग 40 फीसदी तक कम हो गई है। वैज्ञानिकों ने इसे दुनिया की ऐसी विलुप्तप्राय प्रजातियों की आधिकारिक सूची में डाल दिया है जिन पर नजर रखने की आवश्यकता है और उन्होंने इसे 'असुरक्षित स्थिति में' बताया है।
 
अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) के अनुसार, वर्ष 1985 में जिराफों की संख्या 1,51,000 और 1,63,000 के बीच थी, लेकिन वर्ष 2015 में इनकी संख्या घटकर 97,562 हो गई।
 
मेक्सिको में जैव विविधता पर बुधवार को हुई बैठक में आईयूसीएन ने संकटग्रस्त प्रजातियों की अपनी 'रेड लिस्ट' में शामिल 7 प्रजातियों पर संकट के स्तर कमी होने और 35 प्रजातियों के संकट के स्तर में वृद्धि होने के बारे में बताया।
 
जिराफ को आईयूसीएन की रेड लिस्ट में शामिल करने वाले जीव वैज्ञानिकों के विशेष समूह के सह अध्यक्षों जुलियन फेन्नेस्सी और नोएल कुम्पेल ने कहा कि हर कोई हाथियों को लेकर चिंतित है जबकि धरती पर जिराफ की तुलना में हाथियों की संख्या चौगुनी है।
 
जिराफ कंजर्वेशन फाउंडेशन के सह-निदेशक फेन्नेस्सी ने कहा कि हर किसी का मानना है कि जिराफ हर जगह हैं लेकिन ऐसा नहीं है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख