Hanuman Chalisa

साइबर हमले से दुनिया स्तब्ध, जानिए क्या हुआ अमेरिका पर असर...

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2017 (10:59 IST)
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर हुए साइबर हमले का असर अमेरिका पर उतना अधिक नहीं पड़ा है, जितना कुछ अन्य देशों में पड़ा है। व्हाइट हाउस के अनुसार, इस साइबर हमले के चलते 70 हजार डॉलर से भी कम की ही फिरौती दी गई है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति के गृह सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के मामलों के सहायक टॉम बोसर्ट ने कहा, 'अमेरिका में इसके असर की दर दुनिया के कई अन्य हिस्सों की तुलना में कम रही है लेकिन हमें अतिरिक्त नेटवर्कों पर भारी असर देखने को मिल सकता है क्योंकि ये मालवेयर हमले अपना रूप बदलते हैं।'
 
व्हाइट हाउस के दैनिक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, 'धन उगाहने के लिए अंजाम दी गई आपराधिक गतिविधि प्रतीत होने के बावजूद ऐसा लगता है कि फिरौती के तौर पर 70 हजार डॉलर से कम की राशि दी गई है और हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि यह भुगतान करने से कोई डेटा वापस हासिल हुआ है या नहीं।' 
 
बोसर्ट ने कहा, 'साइबर थ्रेट इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन सेंटर भी हमलों की जांच को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निष्कर्षों के बारे में हमें जानकारी दे रहा है।'
 
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और अमेरिकी सरकार इस मुद्दे से उबरने के लिए हर क्षमता को एकजुट कर रहा है। इसके साथ-साथ वह निजी क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने कुछ ही समय पहले ब्रिटेन में अपने समकक्ष से बात की और मुझे उनसे यह जानकारी मिली कि उन्हें इस रैनसमवेयर घटना पर काबू कर लेने का अहसास हो रहा है।
 
उन्होंने कहा, 'हमारी तरह उन्हें भी यह अहसास है कि यह एक वैश्विक हमला है। आज सुबह इससे प्रभावित देशों की संख्या 150 हो गई और इससे प्रभावित मशीनों की संख्या तीन लाख से ज्यादा है।'
 
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण की दर सप्ताहांत पर कम हो गई है। पिछली बार जब हमने बात की थी, तब इसके बारे में बहुत चिंतित थे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख