बड़ी खबर! गूगल को महंगी पड़ी यह धांधली, 17500 करोड़ का जुर्माना

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (09:17 IST)
ब्रसेल्स। सर्च इंजन गूगल को उस समय बड़ा झटका लगा जब योरपीय संघ ने उस पर 17500 करोड़ का जुर्माना लगा दिया। कंपनी पर 'भरोसे के हनन' के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।
 
यूरोपीय प्रतिस्पर्धा आयोग की प्रमुख मार्गेट वेस्टेगर ने कहा कि गूगल ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन के रूप में अपनी प्रभावशाली स्थिति का दुरुपयोग किया और अपनी ही शॉपिंग सेवा को गैरकानूनी तरीके से लाभ पहुंचाया।
 
गूगल पर जुर्माना लगाते हुए ईयू ने कहा कि गूगल ने जो किया वह ईयू के एंटीट्रस्ट नियमों के खिलाफ है। इसने अन्य कंपनियों को पात्रता के आधार पर प्रतिस्पर्धा और नवोन्मेषण से रोका। कंपनी ने यूरोप के उपभोक्ताओं को सेवाओं के उचित विकल्प और नवोन्मेषण के पूर्ण लाभ से वंचित किया।
 
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ईयू के इस फैसले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो सकते हैं और इसका सीधा असर दोनों के संबंधों पर भी पड़ सकता है।

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

UP और दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, नेपाल में भी कांपी धरती

MP : सतपुड़ा अभयारण्य में इंडियन बाइसन को देखकर भागा बाघ, वीडियो वायरल

चीन के पलटवार पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

शेयर बाजार में भारी गिरावट से कोहराम, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूबे

मोहम्मद यूनुस से मिलते समय मुस्कुराए PM मोदी, लगे हाथ नसीहत भी दे डाली

अगला लेख