तख्तापलट को नाकाम करने में श्रीलंका को भारत का समर्थन

Webdunia
सोमवार, 21 नवंबर 2016 (17:20 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में विपक्ष की सैन्य तख्तापलट की चेतावनी की रिपोर्टों के बीच एक श्रीलंकाई वरिष्ठ मंत्री ने सोमवार को कहा कि भारत, श्रीलंका में सेना के सत्ता हासिल करने को सहन नहीं करेगा और देश में तख्तापलट की किसी भी प्रकार की कोशिश नाकाम करने में राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना को पूरा समर्थन देगा।
 
सामाजिक सेवा मंत्री एसबी दिसानायक ने कहा कि सिरीसेना के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं और वे श्रीलंका में सैन्य तख्तापलट की किसी भी कोशिश को नाकाम करने में भारत से समर्थन मिलने का भरोसा कर सकते हैं।
 
दिसानायक ने नेथ एफएम रेडियो से कहा कि राष्ट्रपति के पास भारत का समर्थन है। भारत (श्रीलंका सरकार की मदद के लिए) दो पोत भेजेगा। सैन्य तख्तापलट की विपक्ष की चेतावनी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली श्रीलंका में सेना की सत्ता हासिल करने की किसी कोशिश को सहन नहीं करेगा।
 
ज्वॉइंट ओपोजिशन के संसदीय नेता दिनेश गुणवर्धन ने शुक्रवार को संसद में कहा था कि देश में सरकार द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के कथित हनन के मद्देनजर श्रीलंका में सैन्य तख्तापलट का खतरा है। उन्होंने 2017 बजट आवंटन में हिस्सा लेने के लिए सदन में मौजूद सिरीसेना को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
ज्वॉइंट ओपोजिशन सिरीसेना से पहले राष्ट्रपति रहे महिंदा राजपक्षे का समर्थन करता है। राजपक्षे ने पिछले साल सिरीसेना के हाथों उन्हें मिली हार के लिए भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दोषी ठहराया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

अगला लेख