काबुल की दरगाह में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 14 की मौत

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (08:01 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक दरगाह में आयोजित धार्मिक प्रार्थना सभा में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 14 लोगों के मारे जाने और 36 लोगों के घायल होने की आशंका है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि 'करते साखी' दरगाह में सैकड़ों की संख्या में शिया मुसलमान इकट्ठा थे तभी तीन बंदूकधारी दरगाह में घुस आए और उन्होंने अधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
काबुल के पुलिस प्रमुख ने अब्दुल रहमान रहीमी ने बताया कि यह घटना रात आठ बजे से कुछ पहले की है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर सैनिकों की वर्दी में थे और उन्होंने सुन्नी मुसलमानों को निशाना बनाया।
 
अफगानिस्तान के प्रमुख कार्यकारी अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने घटना को कायराना कृत्य बताते हुए इसकी निंदा की है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख