अमेरिका में मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2017 (00:35 IST)
वॉशिंगटन। शास्त्रीय संगीत की मधुर ध्‍वनि के बीच यहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती मनाई गई।
 
अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सिंह सरना ने ‘द राज एकेडमी कन्जर्वाट्वार’ के संगीत प्रदर्शन से पहले हुई एक पैनल चर्चा में कहा, यह एक सार्वभौमिक संदेश एवं वैश्विक महत्व का संदेश है। इलिनोवा के भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना, अमेरिका में सिंगापुर के राजदूत सहित संगीत समारोह में कई विशिष्ट हस्तियां शामिल हुईं।
 
गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती मनाने के लिए कल यहां भारतीय दूतावास के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वॉशिंगटन एवं उसके पास रहने वाले बहुत सारे सिख शामिल हुए। सिख धर्म के बारे में काफी अच्छी जानकारी रखने वाले सरना ने कहा कि 10वें गुरु एक पूर्ण एवं बहुप्रतिभा के धनी व्यक्ति थे जिनके उपदेश सार्वभौमिक महत्व एवं स्वीकार्यता के हैं।
 
भारतीय राजदूत ने कहा, उनके संदेश, उनकी जीवन गाथा, उनका काम इतना महत्व रखते हैं कि उन्हें किसी एक समुदाय या एक राज्य या एक देश तक सीमित रखा नहीं जा सकता। यह एक सार्वभौमिक संदेश है और वैश्विक महत्व का संदेश है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख