एच-1बी वीजा में बड़ा बदलाव नहीं, एच-4 वीजा नीति में ‘कुछ नया’ नहीं

Webdunia
बुधवार, 6 जून 2018 (20:30 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी प्रशासन के आव्रजन प्रणाली में व्यापक बदलाव करने की योजना बनाने के बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि एच-1 बी वीजा नीति में ‘कोई बड़ा बदलाव नहीं’ किया गया हैं और एच-4 वीजा नीति में ‘कुछ नया’ नहीं है।

दिल्ली में अमेरिकी मिशन की उप प्रमुख (डीसीएम) मैरीके एल कार्लसन ने कहा कि कर्मचारी वीजा और कार्य करने की अनुमति देना देश का एक अहम निर्णय है। अमेरिकी मिशन में आज ‘स्टूडेंट वीजा डे’ मनाया गया। इस सामारोह में भारत और अमेरिका के बीच उच्च शिक्षा संबंधों का जश्न मनाया जाता है।

मैरीके ने पत्रकारों से कहा कि ‘एच-1 बी कार्यक्रम में कोई बड़ा बदलाव नही हैं और एच-4 में कुछ नया नहीं है।’अधिकारी ने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीयों को कर्मचारी वीजा और कार्य करने की अनुमति देना एक बड़ा निर्णय है।

ट्रंप प्रशासन का ओबामा काल के नियमों को खत्म करने का कदम 70,000 से अधिक एच-4 वीजा धारकों को प्रभावित कर सकता है, जिनके पास कार्य करने की अनुमति है। एच-4 वीजा, एच-1 बी वीजा धारकों के साथियों (पति या पत्नियों) को जारी किया जाता है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पिछले माह कहा था कि सरकार इस तरह के कदम पर ट्रंप प्रशासन से वार्ता करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख