एच1बी प्रणाली में कुछ व्यावहारिक सुधारों की जरूरत : सांसद रो खन्ना

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2017 (16:06 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने एच1बी वीजा प्रणाली में कुछ व्यावहारिक सुधारों का आह्वान करते हुए कहा है कि अमेरिका को अपने दरवाजे उन प्रवासियों के लिए खोलकर रखने चाहिए, जो रोजगार सृजन में और अर्थव्यवस्था को आकार देने में योगदान देते हैं।
 
बड़ी संख्या में भारतीयों और अन्य प्रवासियों के कार्यस्थल सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले खन्ना ने कहा कि कई अमेरिकी लोगों का मानना है कि एच1बी वीजा कार्यक्रम में सुधार की जरूरत है। पहली बार सांसद बने खन्ना ने एक साक्षात्कार में कहा कि निश्चित तौर पर हमें दुरुपयोगों को खत्म करना है। हमारे यहां ऐसी कंपनियां नहीं होनी चाहिए जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक कर्मी एच-1बी वीजाधारक हों। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें जायज वेतन मिले। 
 
उन्होंने कहा कि ये स्वाभाविक सुधार हैं जिनमें वेंक शुक्ला (टीआईई सिलिकॉन वैली के नेतृत्वकर्ता) जैसे लोग और कई अमेरिकी यकीन रखते हैं। आइए, इस प्रणाली को दुरुस्त करें, दुरुपयोगों को खत्म करें लेकिन यह सुनिश्चित करें कि रोजगार सृजन में प्रवासियों की भूमिका को रेखांकित किया जाए।
 
एच1बी एक अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को ऐसे पेशों में विदेशी कर्मचारी नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनमें सैद्धांतिक एवं तकनीकी दक्षता की जरूरत होती है। यह भारतीय तकनीकविदों के बीच बहुत लोकप्रिय है और प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए इस पर निर्भर करती हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख