हज के लिए 20 लाख हाजियों के मक्का पहुंचने की उम्मीद

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2017 (11:44 IST)
जेद्दा। हजयात्रा के लिए विश्वभर से 20 लाख हाजियों के सऊदी अरब के मक्का पहुंचने की उम्मीद है। इस साल शिया बहुल ईरान के श्रद्धालु भी इस हजयात्रा में शामिल होंगे। ईरान सुन्नी बहुल सऊदी अरब का क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी है।
 
इंडोनेशिया की 47 वर्षीय एनी ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि बहुत से लोग इस जगह आने का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस जगह से जाने के बाद हम खुद को ज्यादा धार्मिक महसूस करते हैं। इंडोनेशिया सर्वाधिक जनसंख्या वाला मुस्लिम देश है और यहां से हजयात्रा पर जाने वाले हाजियों की संख्या भी सबसे अधिक होती है।
 
हज इस्लाम धर्म के 5 स्तंभों में से एक है। हर मुसलमान को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हजयात्रा करनी होती है, यदि वह ऐसा करने में समर्थ हो।
 
हज और उमरा मामलों के निदेशक अब्देलमजीद मोहम्मद अल अफगानी ने बताया कि इस साल हम 20 लाख हाजियों के यहां पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। ईरान के लोग भी इस साल हज में शामिल हो रहे हैं, जो 2015 में मक्का में हुई भगदड़ के कारण पिछले साल यहां नहीं आए थे। इस भगदड़ में तकरीबन 2,300 लोगों की मौत हो गई थी।
 
वहीं पिछले 3 महीनों से खाड़ी देश राजनीतिक संकट में फंसे हुए हैं, जहां सऊदी अरब और उसके सहयोगी कतर के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने कतर पर ईरान से करीबी संबंध होने और चरमपंथ को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं।
 
गैस समृद्ध कतर पर 5 जून से प्रतिबंध लागू हैं। इससे कतर का भूमि, समुद्री और हवाई संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे हजयात्रा पर भी कुछ प्रभाव पड़ा है हालांकि रियाद ने घोषणा की थी कि वह हाजियों के लिए कुछ प्रतिबंधों में रियायत देगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

राहत सामग्री ले जा रहा जहाज जब्त, इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग को स्वीडन रवाना किया

Rajasthan में बड़ा हादसा, टोंक की बनास नदी में डूबे 11 युवक, 8 की मौत, तीन की तलाश जारी

यूक्रेन का रूस पर भयावह हमला, सावस्लेका हवाई अड्डे पर दो लड़ाकू विमान तबाह, चेबोक्सारी संयंत्र में आग

राजा और सोनम की कुंडली की ‘वो’ खौफनाक भविष्यवाणी जो सच साबित हुई

अगला लेख