बड़ी खबर, हमास ने इजराइल की 4 महिला सैनिकों को रिहा किया

हमास ने इजराइल के साथ हुए युद्ध विराम समझौते के तहत उसकी चार महिला सैनिकों को रिहा कर दिया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (15:45 IST)
Hamas released 4 women soldiers : हमास ने गाजा पट्टी में युद्ध रोकने के लिए इजराइल के साथ हुए युद्ध विराम समझौते के तहत उसकी चार महिला सैनिकों को शनिवार को रिहा कर दिया। यह युद्ध विराम समझौते के तहत हमास की ओर से इजराइली बंधकों की दूसरी रिहाई है।
 
हमास ने जिन सैनिकों को रिहा किया गया है उनके नाम करीना एरीव (20), डेनिएला गिल्बोआ (20), नामा लेवी (20) और लिरी अलबाग (19) हैं। इजराइली सेना ने हमास द्वारा छोड़ी गई चारों महिला सैनिकों के उसके पास पहुंचने की पुष्टि की है।
<

The moment when tears of sadness turned into tears of joy as the released hostages’ families saw their loved ones finally coming back home pic.twitter.com/AvvByt9chZ

— Israel Defense Forces (@IDF) January 25, 2025 >
महिला सैनिकों की रिहाई से पश्चिम एशिया में 15 महीने बाद पूरी तरह शांति बहाल होने की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं। रविवार से शुरू हुए युद्ध विराम समझौते का मकसद गाजा पट्टी में इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच अब तक के सबसे भीषण और विनाशकारी युद्ध को समाप्त करना है।

पहले चरण में 3 इसराइली बंधकों को छोड़ा गया था, जिनके बदले में 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था। अब 4 बंधकों के बदले में इसराइल 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

समझौते में क्या है खास : कतर की राजधानी दोहा में कई हफ्तों की बातचीत के बाद हुए इस समझौते में हमास की ओर से चरणबद्ध तरीके से बंधकों की रिहाई, इसराइल में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और गाजा में विस्थापित हजारों लोगों को वापस लौटने की अनुमति देना शामिल है। समझौते के तहत, क्षेत्र में अत्यंत आवश्यक मानवीय सहायता भी पहुंचाई जाएगी।
 
इजराइस हमास युद्ध में कितनी तबाही : हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इसराइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इसराइल ने जवाबी हमले किए, जिसमें फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 46,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए थे। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

अगला लेख