तूफान ‘इडा’ के प्रभाव से न्यूयॉर्क में भारी बारिश, कम से कम 18 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (00:32 IST)
न्यूयॉर्क। तूफान 'इडा' के प्रभाव से न्यूयॉर्क शहर में जबर्दस्त बारिश हुई और क्षेत्र में बाढ़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। साथ ही बाढ़ के पानी में वाहन डूब गए और घरों में पानी भर गया।
 
बुधवार देर शाम न्यूयॉर्क शहर और प्रांत के बाकी हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई। न्यूयॉर्क शहर और न्यूजर्सी में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। न्यूयॉर्क शहर के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ के बीच बेसमेंट में फंस जाने से कुल 8 लोगों की मौत हो गई।
 
न्यूयॉर्क के एफडीआर ड्राइव और ब्रोंक्स रिवर पार्कवे बुधवार देर शाम तक जलमग्न थे। सबवे स्टेशनों और पटरियों पर बाढ़ का इतना पानी आ गया कि मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया।
 
ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में मेट्रो सवार पानी से भरी कोच में सीटों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। अन्य वीडियो में दिखा कि शहर और उसके आस-पास प्रमुख सड़कों पर वाहन अपनी खिड़कियों तक डूबे हुए हैं और सड़कों पर कचरा बह रहा है।
 
न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने बुधवार देर रात न्यूयॉर्क शहर में आपातकाल की स्थिति की घोषणा करते हुए कहा कि हम आज रात शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भयंकर बाढ़ और सड़कों पर खतरनाक परिस्थितियों के साथ एक ऐतिहासिक मौसम की घटना का सामना कर रहे हैं। गवर्नर कैथी होचुल ने भी न्यूयॉर्क प्रांत के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अगला लेख