चीन में भारी बारिश और भूस्खलन ने ली 19 की जान

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2016 (14:34 IST)
बीजिंग। चीन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझाउ में शुक्रवार को एक गांव में भारी भूस्खलन होने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग अब भी लापता हैं।
 
बिजी के दाफांग काउंटी के पियानपो गांव में शुक्रवार सुबह तकरीबन 5.30 बजे भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे में 30 लोग दब गए। इसमें से 7 लोगों को तो जीवित बाहर निकाल लिया गया लेकिन 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव अभियान में 800 सैनिक और बचावकर्मी लगे थे।
 
एक अन्य हादसे में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। असैनिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक दक्षिणी चीन में 27 जून से भारी बारिश और तूफान के कारण कम से कम 34 लोग मारे गए हैं या लापता हैं।
 
चीन में 11 प्रांत क्षेत्रों की हुबेई, शिंग्सु और झेजियांग समेत 133 काउंटी में बाढ़, भूस्खलन और कीचड़ बहने की घटनाएं हुईं।
 
इन घटनाओं के कारण 1,20,000 लोग विस्थापित हो गए जबकि 40,000 लोगों को सहायता की जरूरत है। इन घटनाओं में 3,600 घर ढह गए और 19,900 हैक्टेयर में लगी फसल बरबाद हो गई। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

जाकिर नाइक से प्रभावित गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी, बम बनाने में माहिर है : आंध्रप्रदेश पुलिस का खुलासा

ब्रिटेन में नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद

Devendra Fadnavis : उद्धव ठाकरे पर देवेंद्र फडणवीस का कटाक्ष, विजय रैली में रुदाली भाषण

लाडली योजना में कितनी घट गई महिलाओं की संख्‍या, RTI में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कौन हैं अव‍लोकितेश्वर, बौद्ध धर्म और दलाई लामा से क्या है इनका संबंध

अगला लेख