जापान में भीषण बारिश, 140 लोगों की मौत, 20 लाख से अधिक प्रभावित

Webdunia
मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (11:10 IST)
कुराशिकी। जापान के पश्चिमी हिस्से में पिछले कईं दिनों से जारी भीषण बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में मंगलवार सुबह तक कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई है। देश में इस प्राकृतिक आपदा से 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।


सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि मंगलवार सुबह तक वर्षाजनित हादसों में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है और राहत तथा बचाव दल मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं।

जापान में 1982 के बाद से यह सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है, जिसमें 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपना विदेशी दौरा स्थगित कर दिया है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने बताया कि इस आपदा के कारण आबे ने बेल्जियम, फ्रांस, सऊदी अरब और मिस्र का अपना दौरा स्थगित कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाढ़ के कारण हुए आर्थिक नुकसान का अभी कोई आकलन नहीं किया गया है। बाढ़ के कारण इस क्षेत्र के 11220 मकानों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और सैकडों लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
बारिश के बाद आई बाढ़ से उद्योग जगत भी काफी प्रभावित हुआ है और हिरोशिमा शहर में माजदा मोटर कंपनी ने हेड ऑफिस बंद कर दिया है। इस कंपनी ने पिछले सप्ताह कईं संयंत्र में कामकाज को रोक दिया था और आज भी दो और संयंत्रों को बंद करने की बात कही जा रही है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख