हिलेरी ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2016 (12:36 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में पहली बार किसी प्रमुख पार्टी की उम्मीदवार बनकर इतिहास रचने जा रहीं हिलेरी क्लिंटन ने न्यूजर्सी और न्यू मैक्सिको प्राइमरी में निर्णायक जीत के बाद बुधवार को राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदारी की।
 
हिलेरी (68) ने न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में अपने प्रचार अभियान के मुख्यालय पर अपने समर्थकों से कहा कि आप सभी का शुक्रिया, हमने एक पड़ाव पार कर लिया है, हमारे देश के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी प्रमुख पार्टी की उम्मीदवार कोई महिला होगी।
 
डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए जरूरी 2,383 डेलिगेट का समर्थन हासिल करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी को बधाई दी। बहरहाल, ओबामा ने अपनी पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का औपचारिक तौर पर समर्थन नहीं किया।
 
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने एक बयान में कहा कि उनके ऐतिहासिक अभियान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और यह मध्य वर्ग के परिवारों एवं बच्चों के लिए उनके आजीवन संघर्ष का विस्तार है। 
 
बयान के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों के लिए प्रेरणा बनने और उनमें ऊर्जा भरने के लिए ओबामा ने हिलेरी और डेमोकेट्रिक पार्टी में उनके प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स दोनों की तारीफ की। इसके अनुसार वरमोंट के सीनेटर सैंडर्स के अनुरोध पर गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात करेंगे।
 
नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी का सामना रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प से होगा। हिलेरी के शब्दों में डोनाल्ड ट्रम्प देश का नेतृत्व करने की काबिलियत नहीं रखते। नवंबर के आम चुनाव में अगर वे चुनी जाती हैं तो वे अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।
 
हिलेरी ने कहा कि यह हर उस छोटी बच्ची के लिए है जिनकी आंखों में बड़े सपने हैं। हां, आप जो चाहती हैं वे बन सकती हैं, यहां तक कि राष्ट्रपति भी। आज की रात आपके लिए है। 
 
उन्होंने 69 वर्षीय ट्रम्प पर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग किसी ऐसे शख्स को राष्ट्रपति पद की शपथ नहीं लेने दे सकते हैं, जो महिला समुदाय को तुच्छ समझता है, लोगों पर उनकी नस्ल या धर्म के आधार पर हमले बोलता है और हर चीज की जिम्मेदारी किसी दूसरे पर डालने की बेवकूफाना हरकतों को बढ़ावा देता है।
 
हिलेरी ने कहा कि हम लोग ऐसे व्यक्ति को कमांडर-इन-चीफ नहीं बनने दे सकते, जो हमारी सेना को संदिग्ध आतंकवादियों की पत्नियों और बच्चों की हत्या करने का आदेश देने की बात करता है। यह चुनाव डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन की पुरानी चुनावी भिड़ंत की तरह नहीं है... हम अमेरिकी क्या हैं, यह लड़ाई उसी बारे में है और इस दलील को हमें जीतना है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख