Publish Date: Tue, 17 Oct 2017 (14:12 IST)
Updated Date: Tue, 17 Oct 2017 (14:15 IST)
लंदन। ब्रिटेन में अपनी पुस्तक 'व्हाट हैपंड' के प्रमोशन के लिए यहां पहुंची अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री एक बार गिर गईं। विदित हो कि यह पहला मौका नहीं है जब हिलेरी गिरी हैं। उनका गिरने का एक इतिहास रहा है।
गिरने का इतिहास : हिलेरी ने गिरने का भी एक रिकॉर्ड बनाया है और इतनी ही नहीं वे सार्वजनिक तौर पर कर बार नीचे गिरीं और उन्हें संभालने के लिए लोग सामने आए।
वर्ष 9/11 के स्मृति दिवस पर 2016 में : हिलेरी ने उस समय सुर्खिया बटोर लीं जब उन्हें एक वीडियो कैमरे पर गिरते हुए देखा गया था। उस समय उन्हें उनकी रक्षा में तैनात कई सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने हाथों में संभाल लिया था। बाद में, उन्हें मेमोरियल सर्विस से सीधे अस्पताल ले जाया गया।
वर्ष 2016 के प्रचार अभियान के दौरान : हिलेरी तब एक बार और लड़खड़ा कर गिरी थीं जबकि वे एक विमान पर सवार होने के लिए सीढ़ी पर चढ़ रही थीं। अक्टूबर, 2016 में उत्तरी कैरोलिना के विंस्टन सलेम में उनकी रैली आयोजित की गई थी। इसी वर्ष एक पुनर्वास केन्द्र का दौरा करते समय भी वे अपना संतुलन खो बैठी थीं।
वर्ष 2013 में उस समय भी उनके वॉशिंगटन स्थित अपने घर में गिरने को लेकर हल्ला मचा था, जबकि उन्हें बेनगाजी की जांच करने वाली सीनेट समिति के सामने पेश होना था। उस समय उनको हलकी चोट भी आई थी। इस घटना के बाद जब वे कांग्रेस में आईं तब वे विशेष प्रिज्म आईग्लास लेंसेस पहने हुए थीं।
वर्ष 2011 में यमन जाने से पहले की उड़ान में तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी को सवारी करनी थी। वे दरवाजे पर घुटनों के बल गिर पड़ीं लेकिन उस समय ज्यादा लोगों ने देखा नहीं था और उन्हें ज्यादा शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ी थी क्योंकि उनके एक सहायक ने उनकी उठने में मदद की थी।