ट्रंप ने हिलेरी को बताया ISIS की संस्थापक, बवाल...

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2016 (12:16 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि हिलेरी आईएसआईएस की संस्थापक हैं। ट्रंप के इस बयान पर बवाल मचने की आशंका है। 
 
ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, उन्हें (हिलेरी को) आईएसआईएस की संस्थापक के तौर पर उनकी (आतंकी संगठन) की ओर से पुरस्कार मिलना चाहिए।
 
70 वर्षीय ट्रंप ने कहा कि जरा ओरलैंडो को देखिए, सन बर्नार्डिनो को देखिए। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को देखिए। देखिए चल क्या रहा है..और फिर पूरी दुनिया को देखिए। हमने आईएसआईएस को इस स्थिति में आने दिया। उन्होंने कहा कि हिलेरी से हार जाना शर्मनाक होगा।
 
ट्रंप ने कहा कि धूर्त हिलेरी क्लिंटन से हार जाना शर्मनाक नहीं होगा? यह भयावह होगा। रिपब्लिकन पार्टी में उथल पुथल की खबरों को खारिज करते हुए ट्रंप ने कहा कि पार्टी एकजुट है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि वह राष्ट्रपति होते तो 9/11 का हमला नहीं हुआ होता। (भाषा)  

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

भारत आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, स्‍वीकारा PM मोदी का न्‍योता, होगी हाईलेवल मीटिंग

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख बावनकुले बोले- कांग्रेस को 'खाली' कर दो, नेताओं को करो BJP में शामिल

मोबाइल-टैबलेट ठीक होगा या नहीं, खरीदने के साथ मिलेगा रिपेयर स्कोर

Stock Market : सेंसेक्स 295 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 24461 पर, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में रही तेजी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से "जल गंगा संवर्धन अभियान" बना जन आंदोलन

अगला लेख