पाकिस्तान के लाहौर में ऑनर किलिंग, बेटी को रस्सी से बांधकर जिंदा जलाया

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2023 (08:14 IST)
Pakistan news : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झंग जिले के गढ़ महाराजा में एक युवती को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दावा किया कि यह मामला झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का है।
 
जांच अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया कि रजाब अली ने 26 मई को अपने बेटों जब्बार और आमिर तथा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपनी 20 वर्षीय बेटी को बुरी तरह प्रताड़ित किया। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाहती थी। एक दिन पहले, वह घर से चली गई थीं और ऐसा बताया जाता है कि लौटने से पहले उस व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताया था।
 
आजम ने बताया कि उसके लौटने पर उसके पिता, दो भाइयों और परिवार की कुछ महिलाओं ने उसे रस्सी से बांध दिया और आग लगाने से पहले युवती को बुरी तरह से प्रताड़ित किया। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने पुलिस को आग लगाने वालों के बारे में बताया था।
 
पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता, दो भाइयों और एक बहन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अपने इस कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है और उनका कहना है कि लड़की ने परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाई। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

महाकुंभ हादसा, भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी जान?

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ से लौट रहे लोगों को करनी पड़ी लंबी पदयात्रा, 30 KM पैदल चला दर्जनों श्रद्धालुओं का एक जत्था

महाकुंभ से लौट रहे 8 लोगों की गाजीपुर जिले में डंपर से कुचलकर मौत, 11 गंभीर घायल

अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

अगला लेख