Publish Date: Thu, 28 Jun 2018 (09:41 IST)
Updated Date: Thu, 28 Jun 2018 (11:33 IST)
बीजिंग। चीन ने भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया और लाओस से आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की है जो आगामी एक जुलाई से प्रभावी होगा। मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक सूची के अनुसार, चीन के कैबिनेट ने उक्त पांच देशों के सोयाबीन पर भी शुल्क हटाने का फैसला किया, जो पहले तीन प्रतिशत थे।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश से पहले 2001 में हस्ताक्षर किए गए एशिया-प्रशांत व्यापार समझौते के तहत चीन की प्रतिबद्धताओं के हिस्से के रूप में यह घोषणा की गई है। इससे कुछ रसायनों, ऑप्टिकल पुर्जों और टेलीविजन कैमरों जैसे 2,323 श्रेणियों के सामानों पर आयात शुल्क कम हो जाएंगे।
मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक सूची के अनुसार, चीन के कैबिनेट ने उक्त पांच देशों के सोयाबीन पर भी शुल्क हटाने का फैसला किया, जो पहले तीन प्रतिशत थे। सोयाबीन भोजन पर लगाए गए पांच प्रतिशत शुल्क को भी हटा लिया जाएगा।
अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, सोयाबीन के निर्यातक भारत ने पिछले साल 269,275 टन सोयाबीन निर्यात किए थे। जनवरी 2017 में छह एपीटीए (आप्टा) सदस्यों के बीच शुल्क रियायत वार्ता के चौथे दौर के दौरान एक नई व्यवस्था के बाद शुल्क में कटौती की घोषणा की गई है (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 28 Jun 2018 (09:41 IST)
Updated Date: Thu, 28 Jun 2018 (11:33 IST)