इमरान ने किया पाकिस्तान का बंटाढार, भारत को दे रहे हैं परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अगस्त 2019 (11:28 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल में और खराब हो गई है तथा देश का वित्तीय घाटा 2018-19 में उसके इतिहास का सर्वाधिक 8.9 प्रतिशत पर पहुंच गया है। भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे पाकिस्तान को इमरान खान कंगाली की कगार पर पहुंचा चुके हैं।
 
बुधवार को पाकिस्तान मीडिया द्वारा वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद के रिकॉर्ड 8.9 प्रतिशत पर आ गया है अर्थात 34 खरब 44 अरब रुपए हो गया, जो बजट लक्ष्य का 82 प्रतिशत अधिक है। बजट में वित्तीय घाटा 19 खरब रुपए होने का अनुमान लगाया गया था। 

ALSO READ: कश्मीर पर इमरान के जख्म पर राहुल ने छिड़का नमक, कहा 100 फीसदी मोदी सरकार के साथ
 
पाकिस्तान के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक यह घाटा 1979-80 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा घाटा है। इमरान सरकार ने जून 2019 में वित्तीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद का 7.1 प्रतिशत पर लाने की संभावना जताई थी जबकि वर्ष की शुरुआत में लक्ष्य 4.9 फीसदी था।
 
30 जून को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान इस वर्ष खर्च और राजस्व मामलों समेत सभी प्रमुख वित्तीय सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक खर्च घटाने के सभी प्रयास विफल साबित हुए तथा वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही में ही राज्स्व वसूली में भारी गिरावट देखी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख