रूस का ‘हाथ’ थामना इमरान खान को पड़ा भारी, ब्रिटेन ने दिया ये झटका

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (17:55 IST)
पिछले दिनों इमरान खान रूस यात्रा के दौरान पुतिन से मिले, वे तब मिले थे जब रूस यूक्रेन में वॉर शुरू हुआ था। इसे लेकर इमरान खान सोशल मीडिया में ट्रोल हो गए थे।

अब पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मोईद यूसुफ  की अगले हफ्ते होने वाली ब्रिटेन की यात्रा रद्द कर दी गई है। इसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपने रुख की वजह से पश्चिमी मुल्कों के साथ पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण होना है।

ब्रिटिश सरकार ने इस यात्रा को बिना किसी जानकारी के रद्द कर दिया। पाकिस्तानी NSA को अगले हफ्ते ब्रिटेन की यात्रा पर जाना था।

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के प्रति पाकिस्तान की नीति के कारण यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

इस रिपोर्ट में इस बात की ओर भी इशारा किया गया है कि ब्रिटेन का ये कदम पाकिस्तानी सरकार की एक प्रतिक्रिया से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, इस्लामाबाद स्थित यूरोपियन यूनियन (European Union) के देशों के मिशनों के प्रमुखों द्वारा जापान, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ ज्वाइंट प्रेस रिलीज जारी की गई।

प्रेस रिलीज में पाकिस्तान से कहा गया कि वह यूरोपियन यूनियन देशों के साथ आकर रूस द्वारा यूक्रेन में किए गए हमले को लेकर उसकी निंदा करे। इसके अलावा, वह यूक्रेन में यूएन चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के संस्थापक सिद्धांतों को बनाए रखने के समर्थन में आवाज उठाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख