इमरान खान ने कहा, काम के लिए तीन महीने का समय दे मीडिया

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (23:58 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि मीडिया किसी भी किस्म की आलोचना करने से पहले 3 महीने तक उनके कामकाज का आकलन करे। इस्लामाबाद में शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुए खान ने कहा कि 3 महीने में उनके कामकाज से देश की मौजूदा स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।
 
 
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार खान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान, अमेरिका से किसी प्रकार का संघर्ष नहीं बल्कि अपने संबंधों को बेहतर बनाना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस की किसी भी गलत मांग को पाकिस्तान स्वीकार नहीं करेगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान भारत, अफगानिस्तान और ईरान के साथ शांतिपूर्ण संबंधों का पक्षधर है। खान ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को देश में बिना किसी भेदभाव के अपना काम निष्पक्ष रूप से काम करने की हिदायत दी गई है।
 
उन्होंने कहा कि यदि मंत्रिमंडल का कोई सदस्य भी किसी प्रकार के संदेह के दायरे में आता है तो उसको भी जिम्मेदार ठहराने में हिचक नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान के ऊपर 12 खरब रुपए का ऋण है और व्यापक तौर पर जवाबदेही दिए बिना इससे उबरना संभव नहीं होगा।
 
उनकी 2 दिन की हेलीकॉप्टर यात्रा पर उठे विवाद पर खान ने बचाव करते हुए कहा कि यातायात रोकने से नागरिकों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

अयोग्य हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दीपांकर भट्टाचार्य ने किया यह दावा

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में भाजपा का भोजपुरी सम्मेलन

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

UP : भाजपा नेता ने घर में की गोलीबारी, 3 बच्‍चों की मौत, पत्‍नी गंभीर घायल

अगला लेख