तनाव के बावजूद भारत को पाक का निर्यात बढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (12:24 IST)
इस्लामाबाद। भारत का पाकिस्तान का निर्यात सीमा पर तनाव और दोनों पड़ोसियों के बीच वाकयुद्ध के बावजूद बढ़ा है। मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई है।
 
डॉन न्यूज के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि 2016-17 के पहले 8 महीनों में भारत को पाकिस्तान का निर्यात बढ़ा, जबकि आयात में 23 प्रतिशत की गिरावट आई।
 
इस दौरान दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा भारत पर हमलों, कश्मीर और सीमा पर तनाव से दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है हालांकि इनका द्विपक्षीय व्यापार रिश्तों पर मामूली असर ही दिखा है।
 
व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में झुका हुआ है। जुलाई से फरवरी के दौरान पाकिस्तान का भारत को निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 28.6 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, वहीं उसका भारत से आयात 23 प्रतिशत घटकर 95.83 करोड़ डॉलर पर आ गया, जो 1 साल पहले समान अवधि में 124.4 करोड़ डॉलर रहा था।
 
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के साथ बेहतर व्यापारिक रिश्तों की इच्छा जताने वालों को यहां आलोचना झेलनी पड़ती है। कुछ यही स्थिति सीमापार भी होती है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

INDvsEND : रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख