पाकिस्‍तान ने खुद को बताया शांतिप्रिय देश, भारत से चाहता है बेहतर रिश्‍ते

Webdunia
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (16:35 IST)
लंदन। पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर एक बड़ा मसला है और पाकिस्तान इसके शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखता है। हुसैन ने कहा कि उनका शांतिप्रिय देश भारत सहित अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ बेहतर रिश्ता कायम करना चाहता है।


हुसैन ने यहां 'नया पाकिस्तान : चुनौतियां और अवसर' मुद्दे पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उनका शांतिप्रिय देश भारत सहित अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ बेहतर रिश्ता कायम करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर एक चिंताजनक मसला है और उनका देश इसका शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।

पाकिस्तान सरकार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण पंजाब जैसे पिछड़े क्षेत्रों का विकास करना उनकी सरकार के घोषणा पत्र का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार पर नकेल कसना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, उसकी सरकार और आम नागरिक आतंकवाद की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख