भारत ने बदली परमाणु रणनीति, निशाने पर है पूरा चीन...

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (11:33 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के दो वरिष्ठ परमाणु विशेषज्ञों ने दावा किया कि भारत चीन को ध्यान में रखते हुए अपने परमाणु शस्त्रागार और देश की परमाणु रणनीति का लगातार आधुनिकीकरण कर रहा है। पहले इसका ध्यान पाकिस्तान पर केन्द्रित था लेकिन अब प्रतीत होता है कि इसका जोर कम्युनिस्ट देश की ओर ज्यादा है।
 
ऑनलाइन पत्रिका ‘आफटर मिडनाइट’ के जुलाई अगस्त अंक में प्रकाशित इस लेख में यह भी दावा किया गया है कि भारत अब एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो कि दक्षिण भारत के अपने बेस से पूरे चीन को निशाना बना सकती हैं।
 
'इंडियन न्यूक्यिर फोर्स 2017' शीर्षक वाले अपने लेख में हान्स एम क्रिस्टेंसेन और रॉबर्ट एस नोरिस ने लिखा है, अनुमानत: भारत 150 से 200 परमाणु आयुध बनाने के लिए पर्याप्त प्लूटोनियम संवर्द्धन कर चुका है, लेकिन संभवत: उसने 120 से 130 परमाणु आयुध का ही निर्माण किया है।
 
दोनों विशेषज्ञों ने दावा किया है कि परंपरागत रूप से पाकिस्तान पर आधारित भारत की परमाणु रणनीति में अब चीन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
 
लेख में कहा गया, भारत का ध्यान पारंपरिक रूप से पाकिस्तान से अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु आयुध विकसित करने पर रहा है, लेकिन उसका परमाणु आधुनिकीकरण इसका संकेत है कि वह चीन के साथ भविष्य के सामरिक संबंधों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।
 
विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत के पास सात परमाणु सक्षम प्रणाली हैं। इनमें दो विमान, जमीन से संचालित होने वाली चार बैलेस्टिक मिसाइल और समुद्र से मार करने में सक्षम एक बैलेस्टिक मिसाइल हैं।
 
लेख में कहा है कि कम से कम चार और प्रणालियों पर काम चल रहा है। उन्हें तेजी से विकसित किया जा रहा है। उनके अलगे दशक तक तैनात होने की संभावना है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

Pune Bridge Collapses : कैसे ढह गया पुणे की इंद्रायणी नदी बना पुल, किसकी थी लापरवाही, कौन है लोगों की मौत जिम्मेदार

MP के शिवपुरी में 80 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पुल गिरा, 6 मजदूर घायल

Telangana : गोदावरी नदी में 5 किशोरों की डूबने से मौत, अचानक जल स्तर बढ़ने से हुआ हादसा

गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से गई थी 135 लोगों की जान, देश में अब तक हुए ये हादसे

अगला लेख