पाक पीएम इमरान ने संयुक्त राष्‍ट्र में बोला झूठ, भारत ने दिया करारा जवाब

Webdunia
शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (08:29 IST)
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने राइट को रिप्लाय के तहत पाकिस्तान की परमाणु युद्ध वाली धमकी का करारा जवाब दिया। भारत ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने गैर जिम्मेदाराना ढंग से बयान दिया। उन्होंने संयुक्त राष्‍ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने इस मंच पर झूठ बोला। 

ALSO READ: इमरान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से भी 'परमाणु युद्ध' की धमकी देकर पूरी दुनिया को चौंकाया
संयुक्त राष्‍ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि इमरान की बोली हर बात झूठ है। उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया।

भारत की प्रथम सचिव मैत्रा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जिस तरह से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देते हैं वो एक राजनेता का व्यवहार नहीं है, बल्कि एक छोटे नेता का व्यवहार है।

मैत्रा ने कहा कि क्या पाकिस्तान इस बात को स्वीकार करेगा कि वो दुनिया का एकमात्र देश है जो वैसे शख्स को पेंशन देता है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने अल कायदा और ISIS जैसे आतंकियों की लिस्ट में रखा है।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्‍यकों पर जुल्म हो रहा है। मानवाधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। दुनिया को पाकिस्तान जाकर देखना चाहिए। पाकिस्तान को इतिहास नहीं भूलना चाहिए और याद रखना चाहिए कि 1971 में उन्होंने अपने लोगों के साथ क्या किया था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर शुक्रवार को कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए भारत पर आरोप लगाया कि वह इस्लामिक आतंकवाद के नाम पर कश्मीर घाटी में क्रूरता कर रहा है और धमकी दी कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की नौबत आ सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख