पाक के खिलाफ पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहता है भारत : तारिक फातेमी

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (08:09 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय संधि की प्रतिबद्धताओं का खुला उल्लंघन करके पानी को उसके खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहता है।
 
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक तारिक फातेमी ने भारत पर कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि भारत के आक्रामक रूख के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में यह बात कही।
 
पाकिस्तान ने पहले चेतावनी दी थी कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि को एकपक्षीय तरीके से रद्द करने को युद्ध की गतिविधि माना जाएगा।
 
उजबेकिस्तान में इस्लामिक सहयोग संगठन :ओआईसी: के विदेश मंत्रियों की बैठक के 43वें सत्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे फातेमी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया कि भारत के इस दावे को खारिज किया जाए कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।
 
भारत के दावे को हास्यास्पद बताते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जम्मू कश्मीर को दोनों संप्रभु राष्ट्रों के बीच अंतरराष्ट्रीय विवाद मानता है।
 
फातेमी ने मुस्लिम समुदाय से आत्मनिर्णय के अधिकार की लड़ाई में कश्मीरियों को समर्थन जारी रखने का आह्वान किया। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख